फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jakh Devta walking 22 km in snow to meet Bazir Devta

बर्फ में 22 किमी पैदल चलकर बजीर देवता से मिलने पहुंचे जाख देवता

Wed, 20 Jan 2021 09:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Jakh Devta walking 22 km in snow to meet Bazir Devta
उर्गम घाटी के आराध्य जाख देवता (निशान) अपने भक्तों के साथ बर्फीली पगडंडियों से होते हुए 22 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर डुमक गांव में बजीर देवता (बड़े भाई) से मिलने पहुंचे। इस दौरान दोनों देव निशाणों ने ढोल दमाऊं की थाप पर नृत्य कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। भक्तों ने भी देवताओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर नया अनाज का भोग लगाया और पूजा सामग्री भेंट की। भक्त बर्फ में 22 किमी तक पैदल नंगे पैर ही चले।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर उर्गम घाटी के भूमियाल जाख देवता अपने मंदिर के गर्भगृह से बाहर आकर क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। जाख देवता घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछ रहे हैं। देवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि डुमक गांव जाख देवता के बड़े भाई बजीर देवता की भूमि है। इसलिए जाख देवता बड़े भाई से मिलने अवश्य आते हैं। यात्रा के दौरान भक्त नंगे पाव चलते हैं। यात्रा में मुख्य पुजारी गोपाल सिंह, भूमियाल देवता के अवतारी पुरुष लक्ष्मण सिंह नेगी, हर्षवर्द्धन, मान सिंह, संदीप, भवान सिंह, प्रकाश, देवेंद्र सिंह रावत आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed