फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jak XI won the opening match

Chamoli News: जाख एकादश ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Thu, 09 Jan 2025 11:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 09 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Jak XI won the opening match

विज्ञापन


कर्णप्रयाग/नारायणबगड़। विकासखंड के जस्यारा में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला जाख एकादश ने 6 विकेट से जीता।

जीतू बगड़वाल स्टेडियम में प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी ने किया। मैखुरी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के बच्चे खलों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने को कहा। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में जाख एकादश से टॉस जीतकर दियारकोट को बल्लेबाजी का न्योता दिया। दियारकोट ने 15 ओवरों में 96 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाख की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की। जाख के नीरज को 26 रन और दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस अवसर पर बलवंत सिंह, जयवीर सिंह, सूरज सिंह, गजेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, चैत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


वहीं चोपता गांव में चल रहे आदि शक्ति मां गिरिजा भवानी चैलेंज क्रिकेट प्रतियोगिता में भटियाणा 3 रन से जीता। भटियाणा ने 113 रन बनाए जबकि कोठली एकादश कड़े मुकाबले में 110 रनों पर सिमट गई। भटियाणा के दिलवर मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने 2 विकेट लेकर 35 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed