फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jaikandi-Maikhura motor road in bad condition

जयकंडी-मैखुरा मोटर मार्ग बदहाल, ग्रामीण परेशान

Sat, 18 Sep 2021 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Jaikandi-Maikhura motor road in bad condition
जयकंडी-मैखुरा मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीण नाराज हैं। वन पंचायत सरपंच संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी, आशाराम मैखुरी, चक्रधर खंडूड़ी, पुरूषातम खंडूड़ी, ममंद अध्यक्ष सुमन देवी, सरपंच सुशील ध्यानी, मोहन लाल ने सीएम को ज्ञापन भेजकर बताया कि इस सड़क पर 18 साल से काम चल रहा है। अब तक सड़क की हालत नहीं सुधरी है। बारिश में पूरी सड़क पर कीचड़ फैला हुआ है। नालियां न होने से पानी सड़क पर बह रहा है और वाहन कीचड़ में रपट रहे हैं। इससे मैखुरा, कांडा, चोपड़यूं, आमसोड़, ग्वाड़, बणसोली, सेरागाड़, भेलियाण के 1000 लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल्द सड़क दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, लोनिवि गौचर के अभियंता अमित पटेल का कहना है कि सड़क के मोड़ों को चौड़ा किया जा रहा है। बरसात के बाद पूरी सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed