फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jai Badrinath, Joshimath city resonated due to Jai Narasimha's victory

जय बदरीनाथ, जय नृसिंह भगवान के जयघोष से गुंजायमान हुई जोशीमठ नगरी

Sun, 27 Dec 2020 09:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Jai Badrinath, Joshimath city resonated due to Jai Narasimha's victory
स्वर्ण ज्योति महा महोत्सव के तहत रविवार को नृसिंह मंदिर में महाआरती के साथ ही विभिन्न धार्मिक प्रक्रियाओं का निर्वहन किया गया। इस दौरान जय बदरीनाथ, जय नृसिंह भगवान के जयघोष से जोशीमठ नगरी गुंजायमान हो उठी। महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज के शंकराचार्य पद पर आसीन होने के 50 वर्ष पूरे होने पर मठ में स्वर्ण ज्योति महा महोत्सव का तीन दिनों तक आयोजन हुआ। अब देश के राज्यों की राजधानी में दो वर्षों तक यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार को नृसिंह मंदिर में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के प्रतिनिधि/शिष्य दंडी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के नेतृत्व में नृसिंह भगवान को महाभोग अर्पित किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में महा आरती आयोजित की गई। इस दौरान भक्तों ने नृसिंह भगवान के दर्शन कर मनौतियां मांगीं। भक्तों को प्रसाद वितरण करने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed