{"_id":"6a03389e980e14125504e5ab","slug":"itbp-soldiers-handled-the-traffic-system-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-118587-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आईटीबीपी के जवानों ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आईटीबीपी के जवानों ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था
Tue, 12 May 2026 07:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 12 May 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो--
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम की यात्रा बढ़ने पर नगर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आईटीबीपी के जवान भी पुलिस के साथ यातायात को व्यवस्थित करने में जुट गए । नगर में यात्रा के दौरान वन वे व्यवस्था लागू रहती है। बदरीनाथ धाम जाने वाले वाहन मारवाड़ी चौक से नृसिंह मंदिर होते हुए बदरीनाथ के लिए निकलते हैं, वहीं वापस आने वाले वाहन मुख्य बाजार से होकर आते हैं। ट्रैफिक नियमों का सही से अनुपालन करवाने के लिए आईटीबीपी के जवानों को भी तैनात किया गया है। मारवाड़ी चौक और बदरीनाथ स्टैंड के आसपास आईटीबीपी के जवान यातायात व्यवस्था को भी संभाल रहे हैं। संवाद