फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   ITBP jawan cremated with military honors

Chamoli News: आईटीबीपी जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Fri, 30 Aug 2024 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 30 Aug 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
ITBP jawan cremated with military honors
फोटो
विज्ञापन

पीपलकोटी। आईटीबीपी में तैनात मायापुर बाटुला के जवान विकास नेगी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जवान की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

बाटुला निवासी विकास नेगी (38) आईटीबीपी में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। 28 अगस्त को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को आईटीबीपी की ओर से जवान का पार्थिव शरीर गांव लाया गया तो परिजन फूट फूटकर रो पड़े। अंतिम दर्शन के बाद अलकनंदा नदी तट पर स्थित पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई शैलेंद्र नेगी ने मुखाग्नि दी। विकास अपने पीछे माता-पिता, पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। इस दौरान बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, मुकेश नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed