{"_id":"689498a1b82e3430f90d7ab6","slug":"itbp-and-bktc-conducted-cleanliness-drive-at-narasimha-temple-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-114071-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आईटीबीपी और बीकेटीसी ने नृसिंह मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आईटीबीपी और बीकेटीसी ने नृसिंह मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान
Thu, 07 Aug 2025 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 07 Aug 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ज्योतिर्मठ। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से बृहस्पतिवार को नृसिंह मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता ही सेवा मिशन के तहत चलाए गए अभियान में आईटीबीपी प्रथम वाहिनी के अधिकारी और जवानों ने पहले नृसिंह मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उसके बाद बीकेटीसी कर्मचारियों के साथ मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। जवानों ने रस्सी के सहारे मंदिर की दीवारों पर चढ़कर उसकी सफाई की। इस दौरान बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, विवेक थपलियाल, नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, पुजारी सुशील डिमरी व आईटीबीपी प्रथम वाहिनी के अधिकारी व जवान मौजूद रहे। संवाद