फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   It takes time but the food cooked on the stove tastes like home.

Chamoli News: समय लग रहा मगर चूल्हे पर बने खाने में है घर जैसा स्वाद

Fri, 01 May 2026 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 01 May 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
It takes time but the food cooked on the stove tastes like home.
फोटो
विज्ञापन

गैस सिलिंडर न मिलने के कारण ब्रह्मकपाल की कैंटीन में चूल्हे पर बना खाना खाकर तीर्थ पुरोहित हुए खुश
संवाद न्यूज एजेंसी



बदरीनाथ। व्यावसायिक गैस की किल्लत से भले ही होटल-ढाबा संचालक परेशानी झेल रहे हों लेकिन इन प्रतिष्ठानों में लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा खाना सभी को खूब पसंद आ रहा है। बदरीनाथ धाम में ब्रह्मकपाल की कैंटीन में भी चूल्हे पर खाना बन रहा है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि इस खाने में घर जैसा स्वाद है।



ब्रह्मकपाल में पिंडदान, तर्पण व अन्य कार्य करने वाले तीर्थ पुरोहितों के लिए वहां पर एक कैंटीन है। यहां 70 से अधिक तीर्थपुरोहित रोज खाना खाते हैं लेकिन व्यावसायिक गैस की किल्लत के कारण यहां पर लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है। कैंटीन संचालक धीरज नेगी का कहना है कि लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है लेकिन इसमें समय अधिक लग जाता है। वहीं ब्रह्मकपाल के तीर्थ पुरोहित मदन कोठियाल व हरीश सती का कहना है कि चूल्हे पर बने खाने में घर जैसा स्वाद है। वहीं धाम में इन दिनों मौसम बदलने से ठंड भी बढ़ रही है। चूल्हे की आग से ठंड से भी निजात मिल रही है।
विज्ञापन


कौंज पोथनी गांव में बांटे 135 घरेलू सिलिंडर
गोपेश्वर। दशाेली ब्लॉक के आपदा प्रभावित कौंज पोथनी गांव में शुक्रवार को डेढ़ माह बाद घरेलू गैस सिलिंडर बांटे गए। गैस एजेंसी गोपेश्वर की ओर से क्षेत्र में 135 घरेलू गैस सिलिंडर बांटे गए। वहीं गोपेश्वर और चमोली नगर क्षेत्र के होटल और रेस्टोरेंट में 72 व्यावसायिक सिलिंडरों का वितरण किया गया। काैंज-पोथनी क्षेत्र में पिछले डेढ़ माह से रसोई गैस की सप्लाई नहीं हो रही थी। ग्रामीण चूल्हे पर खाना पका रहे थे। शुक्रवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर गैस एजेंसी गोपेश्वर की ओर से क्षेत्र में सिलिंडर बांटे गए। एजेंसी के प्रबंधक संजय रावत ने कहा कि होटल स्वामियों की डिमांड पर व्यावसायिक सिलिंडरों का भी वितरण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed