{"_id":"68cc02b9873457b182042464","slug":"issues-of-getting-rid-of-animals-electricity-and-water-arose-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-117887-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जानवरों से निजात दिलाने, बिजली-पानी के उठे मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जानवरों से निजात दिलाने, बिजली-पानी के उठे मुद्दे
Thu, 18 Sep 2025 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 18 Sep 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के सिमली में आयोजित खुली बैठक में लोगों की समस्याओं का निराकरण करते अधिकारी। संवाद
फोटो
‘आपकी पालिका आपके द्वार’ कार्यक्रम में दर्ज हुईं 70 समस्याएं
40 का मौके पर हुआ निस्तारण, विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर पालिका की ओर से ‘आपकी पालिका आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत खुली बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी 70 समस्याएं दर्ज हुईं जिसमें 40 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं अन्य समस्याओं को जल्द हल करने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया। बैठक में लोगों ने बंदर और सुअरों से निजात दिलाने, पेयजल, बिजली, स्ट्रीट लाइट, पैदल मार्गों का निर्माण के मुद्दे उठाए।
सिमली दुग्ध संघ परिसर में आयोजित खुली बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र मिंगवाल ने पेयजल समस्या, पाडली की महिलाओं ने स्ट्रीट लाइट और रास्ता निर्माण, विनिता डिमरी ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई। जयबीर सिंह और गोपाल चौधरी ने सिमली में सफाई व्यवस्था, पर्यावरण मित्रों की संख्या बढ़ाने, राड़खी के रामेश्वर प्रसाद ने गांव को नगर पालिका से पृथक करने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि लोगों की समस्याओं को आसानी से हल करने के लिए नगर पालिका की ओर से यह अभियान शुरू किया है। कहा कि नगर के लिए प्रस्तावित पार्किंग के लिए जल्द प्रथम चरण का बजट जल्द जारी किया जाएगा। विधायक अनिल नौटियाल ने विभागीय अधिकारियों से जन-समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सभासद मनोज पुंंडीर, नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, बीकेटीसी के सदस्य राजेंद्र डिमरी, तहसीलदार सुधा डोबाल, चेतन मनूड़ी, ग्राम प्रधान थापली उमेश खंडूड़ी, विनिता डिमरी, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मिंगवाल, दुग्ध संघ प्रबंधक प्रदीप ध्यानी, वन क्षेत्राधिकारी आरके निराला, डिप्टी रेंजर दिनेश डिमरी, पूर्ति निरीक्षक क्रांति कुकरेती, पशुपालन अधिकारी कंचन सिमल्टी, जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष बर्त्वाल, उद्यान विभाग के अनूसया बैनोला आदि लोग मौजूद थे।