फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Investigation into teenager marriage starts, team goes to Doon for arrest

किशोरी की शादी की जांच शुरू, गिरफ्तारी के लिए टीम दून रवाना

Fri, 09 Apr 2021 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Investigation into teenager marriage starts, team goes to Doon for arrest
पोखरी ब्लाक के एक गांव की किशोरी की शादी के मामले की जांच रेगुलर पुलिस ने शुरू कर दी है। एसपी यशवंत सिंह चौहान के निर्देश पर नंदप्रयाग चौकी इंचार्ज पूजा मेहरा को मामले की जांच सौंपी गई है। किशोरी से शादी करने वाले देहरादून निवासी गोपाल राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम देहरादून रवाना हो गई है।
विज्ञापन

किशोरी की शादी की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपते ही मामले में तेजी आ गई है। जांच अधिकारी पूजा मेहरा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले शिक्षक के बयान दर्ज किए गए हैं। किशोरी से शादी करने वाले आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम देहरादून रवना हो गई है। वहीं किशोरी का सीएचसी पोखरी में मेडिकल कराया गया है। जल्दी ही उसके बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। मामले की जांच की जा रही है, जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

क्या है मामला
पोखरी ब्लॉक के एक गांव की 8वीं में पढ़ने वाली किशोरी जब लंबे समय बाद स्कूल आई तो उसने शिक्षक को अपनी आपबीती बताई थी। उसने बताया था कि 18 जनवरी को उसकी शादी देहरादून निवासी एक युवक से करा दी गई है और अब उसके ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपेंद्र सती ने छह अप्रैल को यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद प्रशासन से लेकर महिला आयोग और जिला बाल कल्याण समिति हरकत में आई। मामले में शिक्षक उपेंद्र सती की तहरीर पर राजस्व पुलिस में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed