{"_id":"68e667939ccb663fa1027bcb","slug":"investigation-into-car-wash-case-complete-report-submitted-to-ceo-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-118357-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गाड़ी धुलवाने के मामले में जांच पूरी, रिपोर्ट सीईओ को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गाड़ी धुलवाने के मामले में जांच पूरी, रिपोर्ट सीईओ को सौंपी
Wed, 08 Oct 2025 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 08 Oct 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
27 सितंबर को वायरल हुआ था वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। राजकीय जूनियर हाईस्कूल गोठिंडा जूनीधार में एक शिक्षक की ओर से छात्र से गाड़ी धुलवाने के मामले में जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र ढोंडियाल ने रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली को सौंप दी है।
27 सितंबर को राजकीय जूनियर हाईस्कूल गोठिंडा जूनीधार में एक छात्र की ओर से शिक्षक की गाड़ी धुलवाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर सीईओ चमोली धर्म सिंह रावत ने शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया था और घटना की जांच के लिए बीईओ को नियुक्त कर दिया था। इसके बाद स्कूल की प्रबंधन समिति और अभिभावकों के साथ ही ग्रामीण भी शिक्षक के निलंबन के विरोध में खुलकर सामने आए थे। अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा था कि इसमें शिक्षक की कोई गलती नहीं है। बैग लैस डे होने के कारण बच्चों ने खेल-खेल में गाड़ी पर पानी डाल दिया था। बीईओ भूपेंद्र ढोंडियाल ने बताया कि मामले में जांच रिपोर्ट तैयार कर मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेज दी है। आगे जो भी निर्णय होगा उस पर अमल कर लिया जाएगा।