फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Investigating patients with TB symptoms going door-to-door

घर-घर जाकर कर रहे टीबी के लक्षण वाले मरीजों की जांच

Wed, 24 Mar 2021 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Investigating patients with TB symptoms going door-to-door
गोपेश्वर में नाटक के जरिए टीबी की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करते अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार - फोटो : GOPESHWAR
विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डा. उमा रावत ने बताया कि जिले के गांव-गांव में सक्रिय टीबी मरीजों की खोज की जा रही है। स्क्रीनिंग के जरिए टीबी के लक्षण वाले लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में डा. उमा रावत ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 2024 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। डा. मोनिक भंडारी ने बताया कि जिले में अभी तक 118 टीबी मरीज हैं। निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को हर महीने पांच सौ रुपये दिए जाते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीएस राणा ने कहा कि टीबी को लेकर जागरूकता फैलाने की जरूरत है। इस दौरान नाटिका के जरिए टीबी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कहा गया कि इस बीमारी का उपचार है और यह छूने से नहीं फैलती। गोपेश्वर बस स्टेशन पर भी नुक्कड़ नाटक से लोगों को टीबी से बचने और उसके इलाज के बारे में बताया गया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमएस खाती, विष्णु प्रकाश पाल, संजय बिष्ट, आलोक परमार और मुकुल नवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed