{"_id":"6092b8d38ebc3e8dae158096","slug":"instructions-to-smooth-the-supply-of-electricity-water-in-24-hours-gopeshwar-news-drn378071171","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में बिजली, पानी की सप्लाई सुचारु करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में बिजली, पानी की सप्लाई सुचारु करने के निर्देश
विज्ञापन
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बुधवार को आपदा प्रभावित घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया और क्षति का जायजा लिया। डीएम ने तहसील अधिकारियों को सड़कों और घरों में घुसे मलबे के साफ होने तक प्रभावित परिवारों को समीपवर्ती स्कूल भवन में खाने, पीने और रहने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही 24 घंटे में प्रभावित क्षेत्र में बिजली और पानी की सप्लाई सुचारु करने के निर्देश भी दिए।
मंगलवार शाम को करीब सवा पांच बजे बादल फटने से घाट बाजार में मकानों, दुकानों और वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। बाजार क्षेत्र में पेयजल लाइन, विद्युत, सड़क व पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा मलबे में दबने से दो मवेशी मरे हैं, जबकि 31 घरों तथा 25 दुकानों में मलबा घुसने से नुकसान हुआ है।
बुधवार को डीएम और एसपी ने घाट बाजार में मलबे में दबे घरों का निरीक्षण किया और प्रशासन की तरफ से हरसंभव मदद पहुंचाने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा कि मलबे की सफाई होने तक सभी प्रभावित लोगों के लिए सरस्वती शिशु मंदिर में खाने, पीने और रहने की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में भी रहने की व्यवस्था की जाएगी। घाट ब्लाक सभागार में आपदा से हुई क्षति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्र में तात्कालिक व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम ने कहा कि सड़क से जेसीबी व डंपर से मलबा हटाया जा रहा है। उन्होंने गलियों और रास्तों से मलबा हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग को तत्काल अतिरिक्त मजदूर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, ब्लॉक प्रमुख भारती देवी, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल, तहसीलदार राकेश देवली के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
अहेतुक सहायता राशि देने के निर्देश
डीएम ने आपदा प्रभावित सभी 31 मकान मालिकों एवं 23 किराएदारों को अहेतुक सहायता राशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही दुकानों की क्षति का आंकलन करते हुए प्रस्ताव सीएम राहत कोष में भेजने को कहा। वहीं, एसपी यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस चौकी घाट में नियुक्त 2 पुलिसकर्मियों के निवास स्थान में भी घुसे मलबे को तत्काल साफ करने और कर्मियों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।