{"_id":"6841a37ae3186d4d8a06081c","slug":"instructions-to-search-land-for-medical-college-in-chamoli-district-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-112865-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चमोली जिले में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन तलाशने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चमोली जिले में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन तलाशने के निर्देश
Thu, 05 Jun 2025 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 05 Jun 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर जिला सभागार में दिशा की बैठक लेते सांसद अनिल बलूनी। संवाद
फोटो
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने ली दिशा की बैठक, केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की
नंदा राजजात के लिए केंद्र से होने वाले कार्यों की सूची समय पर उपलब्ध कराने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले में मेडिकल कॉलेज को लेकर एक बार फिर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जगी है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जिलाधिकारी को मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमि के चिह्नीकरण के निर्देश दिए हैं। कई वर्षों से चमोली जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग उठती आ रही है, लेकिन इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हो पा रही थी।
बृहस्पतिवार को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक लेते हुए केंद्र पोषित योजनाओं के तहत मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास ग्रामीण व शहरी, पीएम स्वनिधि, पीएमजीएसवाई व जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने भूमि हस्तांतरण के कारण लंबित योजनाओं को लेकर आपसी समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। एनएचआईडीसीएल को नालियों से संबंधित शिकायतों पर एक सप्ताह में कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके अलावा मानसून की तैयारियों और नंदा राजजात की तैयारियों की जानकारी ली। नंदा राजजात के लिए केंद्र सरकार के स्तर से होने वाले कार्यों की सूची समय पर उपलब्ध कराने, यहां से बाहर रेफर होने वाले मरीजों का नियमित फालोअप करते रहने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि नंदा राजजात के कार्यों को लेकर प्रस्ताव लिए जा रहे हैं, मानसून के समय टेंडर डाले जाएंगे और मानसून के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, पीडी आनंद सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।