फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions to ban entry of unregistered vehicles

Chamoli News: बिना पंजीकरण वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश

Fri, 17 May 2024 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 17 May 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
Instructions to ban entry of unregistered vehicles
गौचर बैरियर का निरीक्षण करते चमोली के एसपी सर्वेश पंवार।
गौचर। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने शुक्रवार को आईटीबीपी कैंप के निकट चेकिंग बैरियर पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बिना पंजीकरण के यात्रा पर आने वाले यात्रियों के वाहनों को प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए। चारधाम यात्रा के चरम पर होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही 25 मई से हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से यात्रियों की संख्या भी काफी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

एसपी सर्वेश पंवार ने कहा कि कई यात्री बिना पंजीकरण के पहुंच रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ने से अव्यवस्था हो रही है और जिसका खामियाजा यात्रियों को ही भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में बिना पंजीकरण के यात्रा पर आने वाले वाहनों को बैरियर पर ही रोक दिया जाए। उन्होंने पंजीकरण केंद्र पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed