फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instead of the state, BJP-Congress is improving its system

प्रदेश के बजाय अपना सिस्टम सुधार रही भाजपा-कांग्रेस

Sun, 28 Nov 2021 06:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Instead of the state, BJP-Congress is improving its system
गोपेश्वर में आयोजित जनसभा में मौजूद आप के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल। - फोटो : GOPESHWAR
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने बदरीनाथ विधानसभा में जोशीमठ और गोपेश्वर में जनसभा आयोजित की। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि बीस साल तक भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य को बारी-बारी से लूटा है। प्रदेश के बजाय दोनों पार्टियों ने अपना सिस्टम सुधारने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कर्नल अजय कोठियाल दोपहर में जोशीमठ पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और नगर में रैली निकाली। कर्नल कोठियाल ने नृसिंह मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद टैक्सी स्टेंड पर आयोजित हुई रैली में कर्नल कोठियाल भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यदि हमने युवाओं और महिलाओं की ताकत को समझ लिया और उनका समर्थन हासिल कर लिया, तो हमें उत्तराखंड में प्रतिनिधित्व करने से कोई नहीं रोक सकता है। जैसे हमने तीन साल के भीतर केदारनाथ को संवारने का काम किया है, उसी प्रकार उत्तराखंड को भी संवारने का काम किया जाएगा। शाम करीब पांच बजे गोपेश्वर में रैली के बाद कर्नल कोठियाल की जनसभा आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि आज भी चमोली जनपद के गांवों में सड़कें बदहाल पड़ी हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव बना है, विकास के लिए जनता सरकार की ओर से ताक रही है। लेकिन सरकार सिर्फ अपने विकास पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता दोनों पार्टियों को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट, जिलाध्यक्ष अनूप चौहान, मीडिया प्रभारी दिलवर सिह फरस्वाण, अधिवक्ता भवान सिंह चौहान, भगवती मैंदोली, सुहानी बिष्ट, सूरज घरिया, मनोज डुंगरियाल, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed