{"_id":"6813686339971cab3802ef6c","slug":"inspired-to-do-research-in-higher-education-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-112137-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: उच्चशिक्षा में शोध के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: उच्चशिक्षा में शोध के लिए किया प्रेरित
Thu, 01 May 2025 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 01 May 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में दो माह से चल रहे प्री-पीएचडी कोर्स के आधारभूत शोध पाठ्यक्रम का समापन हो गया है। इस दौरान विषय विशेषज्ञों ने पीएचडी शोधार्थियों को उच्चशिक्षा में शोध के लिए प्रेरित किया। इसमें शोधार्थियों के लिए रिसर्च मेथोडोलॉजी, रिसर्च पब्लिकेशन एंड एथिक्स विषय पर विशेषज्ञों की ओर से व्याख्यान दिए गए। डॉ. चंद्रावती जोशी ने बताया कि व्याख्यान शृंखला का उद्देश्य शोधकार्य में आने वाली चुनौतियों का समाधान, शोध को दिशा देना और शोधार्थियों को उच्च शिक्षा में शोध के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर एमपी नागवाल, डॉ. बीपी देवली, प्रो. एके जायसवाल, डॉ. मनीष डंगवाल, डाॅ. जेएस नेगी, डाॅ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. पूनम टाकुली आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. विधि ढौंडियाल ने किया। संवाद