{"_id":"6a241fffeb7775a8c80168fd","slug":"inspection-of-fire-safety-equipment-in-hotels-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-119051-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: होटलों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: होटलों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया
Sat, 06 Jun 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर/पोखरी। अग्निशमन विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर होटलों में अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण किया गया। होटल व संस्थान प्रबंधक को उपकरणों की नियमित जांच करने व कर्मचारियों को मॉक ड्रिल कर सचेत रहने के निर्देश दिए गए।
हाल ही में दिल्ली के एक होटल में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने जिले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पुलिस एवं फायर सर्विस की ओर से विशेष फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को पोखरी बाजार और कनकचौंरी स्थित होटलों व ढाबों का निरीक्षण कर अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई। अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने नंदानगर, नंदप्रयाग व चमोली क्षेत्र के विभिन्न अस्पताल, होटल एवं रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण कर वहां का फायर ऑडिट किया। ज्योतिर्मठ में अग्निशमन अधिकारी हरि सिंह गुसाईं के नेतृत्व में गोविंदघाट और पांडुकेश्वर के होटलों का निरीक्षण किया गया। संवाद