फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Information given about insurance and security plan in the camp

Chamoli News: शिविर में बीमा और सुरक्षा योजना की दी जानकारी

Tue, 05 Aug 2025 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 05 Aug 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Information given about insurance and security plan in the camp
फोटो
विज्ञापन

देवाल। ब्लाॅक के पूर्णा गांव में एसबीआई की स्थानीय शाखा ने जन सुरक्षा शिविर का आयोजन किया। शिविर में बैंक अधिकारियों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी जयदीप बैरवाण और स्टेट बैंक के प्रबंधक ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बीमाधारक की मृत्यु होने पर दो लाख का बीमा का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई योजना है। यह योजना 12 लाख तक दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करती है। अटल पेंशन योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। उन्होंने ग्रामीणों और खाताधारकों से सभी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। संवाद




लोहाजंग चौकी में तैनाती और भवन बनाने की मांग
देवाल। लोहाजंग पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी की तैनाती एवं चौकी भवन निर्माण की मांग के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और छात्र नेताओं ने एसपी से भेंट की। साथ ही हिमालीय महाकुंभ श्रीनंदा राजजात के मुख्य पड़ाव वाण में यात्रा के दौरान पुलिस चौकी खोलने की मांग की। श्रीनगर विवि के छात्रसंघ नेता वीरेंद्र सिंह, बिष्ट, अमन, दीपक, अरविंद व मनोज ने एसपी सर्वेश पंवार को बताया कि वर्ष 2026 में श्रीनंदा राजजात होनी है। ऐसे में लोहाजंग में पुलिस चौकी प्रभारी की तैनाती और वाण में पुलिस चौकी खोली जाए ताकि यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बरकरार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed