फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Information given about AIDS prevention in PG college

Chamoli News: पीजी कॉलेज में एड्स से बचाव के बारे में दी जानकारी

Mon, 02 Dec 2024 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Information given about AIDS prevention in PG college
Iविश्व एड्स दिवस पर निकाली रैली, भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजितI
विज्ञापन

Iविश्व एड्स दिवस पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की ओर से जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान एड्स से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं की पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पीजी कॉलेज से गोपेश्वर बाजार तक छात्र-छात्राओं ने एड्स जागरुकता रैली निकाली। रैली से पूर्व एड्स काउंसलर सरोजनी बिष्ट ने कहा कि एचआईवी वायरस के संक्रमण से एड्स जैसी घातक बीमारी हो सकती है। इससे बचाव जरूरी है। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार ने कहा कि एड्स की पूरी जानकारी रखने से ही बचाव हो सकता है। प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि इस विषय पर समाज को जागरुक करने और चिंतन करने की जरूरत है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएस खाती ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान ने एचआईवी का इलाज ढूंढ लिया है। यदि कोई व्यक्ति एचआईवी संक्रमित है तो उसे अस्पताल तक पहुंचाएं, उसकी जानकारी पूरी तरह से गुप्त रखी जाती है, साथ ही विधिवत इलाज भी कराया जाता है। एड्स विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कनिष्का दानू प्रथम, जसवंत द्वितीय निधि तृतीय रहे। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में जसवंत प्रथम, अंजलि द्वितीय और अक्षिता तृतीय स्थान पर रही।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed