फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   indian army champion in vollyboll

भारतीय सेना ने कब्जाया वॉलीबाल का खिताब

Sun, 22 Feb 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Sun, 22 Feb 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन

औली में चार दिवसीय विंटर कार्निवाल के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में भारतीय सेना ने आईटीबीपी औली की टीम को पराजित कर खिताब कब्जाया। सोमवार को कार्निवाल का समापन होगा।

विज्ञापन


चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग की सलालम रेस हुई जिसमें जोशीमठ के अंकित भट्ट ने प्रथम, रजनीश ने द्वितीय और सिद्धार्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में अंकित कवांण ने प्रथम, निखिल कवांण ने द्वितीय और प्रियांशु कवांण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग की सब जूनियर प्रतियोगिता में मानसी, भारती और भावना क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में हरिद्वार की कृतिका राजपूत ने प्रथम, नेहा बिष्ट ने द्वितीय और अनीता भुजवाण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाद विजेता प्रतिभाओं को सम्मानित करने के बाद चैंपियनशिप का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कीइंग खिलाड़ियों का सम्मान
बीती शनिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जोशीमठ के स्कीइंग खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।

स्कीइंग खिलाड़ियों में देश-विदेश में अपना लोहा मनवा चुकी प्रीती डिमरी, वंदना पंवार और महेंद्र भुजवाण को नकद धनराशि और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी इनसे सीख लेने का आह्वान किया है।

पर्यटन मंत्री करेंगे कार्निवाल का समापन
पर्यटन मंत्री दिनेश धनै और शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार 23 फरवरी को हेलीकॉप्टर से औली पहुुंचेंगे। वे औली में विंटर स्कीइंग कार्निवाल ओपन चैंपियनशिप का समापन करेंगे।


डीएम अशोक कुमार ने बताया कि दोनों मंत्री सुबह 10 बजे सहस्रधारा हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर से सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर औली पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर वह देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed