फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Indefinite strike of municipal employees started in Gauchar

गौचर में पालिका कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू

Thu, 14 Oct 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Indefinite strike of municipal employees started in Gauchar
दो माह से वेतन न मिलने से नाराज गौचर पालिका के कर्मचारियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। इससे नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और पालिका का कामकाज भी ठप हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

लंबे समय से पालिका अध्यक्ष व चार सभासदों में निर्माण कार्यों को लेकर तनातनी चल रही है। पालिका के सभासद अनिल नेगी, देवेंद्र नेगी, मुकेश नेगी तथा अजय किशोर भंडारी आदि ने बोर्ड बैठकों का बहिष्कार कर दिया था। इस वजह से पालिका का बजट ही पारित नहीं हो पाया है। इससे पिछले दो माह से कर्मचारियों को वेतन मिल पाया है न ही विकास कार्य हो पा रहे हैं। 10 दिन पहले सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। तब पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट ने जल्द वेतन जारी करने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करा दी थी। लेकिन मामला नहीं सुलझ सका। अब पालिका के समस्त कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना कि वेतन जारी होने तक हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट का कहना है कि चार सभासद लगातार चार-पांच बैठकों में अनुपस्थित चल रहे हैं। इससे पालिका का बजट ही पारित नहीं हो पाया है। इस संबंध में शासन और प्रशासन को पहले ही अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed