{"_id":"58f247a84f1c1b791ecf91a6","slug":"increase-the-water-level-of-rivers-melting-of-ice-block-alert-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमखंड पिघलने से नदियों का जल स्तर बढ़ा, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमखंड पिघलने से नदियों का जल स्तर बढ़ा, अलर्ट जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Sat, 15 Apr 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
पीपलकोटी में अलकनंदा के जल स्तर में हुई बढोत्तरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान बढ़ने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमखंड तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे अलकनंदा नदी व सहायक नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी कर पर्यटकों, साधु-संतों और आम लोगों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी है।
हनुमान चट्टी से सतोपंथ तक उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गर्मी के कारण तेजी से हिमखंड पिघल रहे हैं। हालांकि इस बार बदरीनाथ हाईवे पर मात्र दो हिमखंड पसरे हैं ये भी तेजी से पिघल रहे हैं। माणा गांव के समीप आया हिमखंड पिघल चुका है वहीं नीती घाटी के गमशाली और नीती गांवों के समीप आए हिमखंड तेजी से पिघल रहे हैं। ऐसे में कस्बा क्षेत्रों में अलकनंदा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है।
पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट का कहना है कि इन दिनों अलकनंदा व अन्य सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। हमारे पास जल पुलिस नहीं है। थाना और चौकी में तैनात पुलिस के जवानों को अलर्ट कर दिया गया है कि किसी भी व्यक्ति को नदी किनारे न जाने दिया जाए। उन्होंने बताया कि संगम स्थल व नदी किनारे अन्य पहुंच वाले जगहों पर पुलिस के जवान गश्त भी कर रहे हैं।