{"_id":"69380de134910df4dd0a8f91","slug":"increase-agricultural-production-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-116121-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कृषि उत्पाद बढ़ाएं, वन्य जीवों से सुरक्षा के करें उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कृषि उत्पाद बढ़ाएं, वन्य जीवों से सुरक्षा के करें उपाय
Tue, 09 Dec 2025 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 09 Dec 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि उत्पाद बढ़ाएं, वन्य जीवों से सुरक्षा के करें उपाय
डीएम ने कृषि व उद्यान विभाग की योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कृषि और उद्यान अधिकारियों को जिले में कृषि उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही खेती को वन्य जीवों से बचाने के लिए उपाय करने और चेन लिंक फेंसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वीसी कक्ष में मंगलवार को कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की। डीएम ने कृषि उत्पादन बढ़ाने, काश्तकारों की आए में वृद्धि करने व वर्तमान चुनौतियों के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा, कृषि उपकरण वितरण में अधिक से अधिक काश्तकारों को लाभान्वित करें, वितरण में लाभार्थियों की पुनरावृत्ति न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। वाइब्रेंट विलेज में कृषि और उद्यानिकी गतिविधियों को मजबूत करने, वहां के काश्तकारों को आधुनिक खेती तकनीकी का प्रशिक्षण देने, जैविक खेती का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, उत्पादों की ब्रांडिंग व बाजार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, मुख्य उद्यान अधिकारी नितेंद्र सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी वर्चुअली जुड़े रहे।