{"_id":"6a0db1f9fe445d49f9069212","slug":"incomplete-construction-of-scraper-becomes-a-nuisance-karnpryag-news-c-48-kpg1001-123751-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्क्रपर का अधूरा निर्माण बना परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्क्रपर का अधूरा निर्माण बना परेशानी
Wed, 20 May 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 20 May 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
नंदासैंण। बाजार के समीप निर्माणाधीन स्क्रपर विगत दो माह से अधूरा पड़ा है। जिसके चलते वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। पूर्व प्रधान रेवत सिंह, हरेंद्र सिंह, गबर सिंह रावत आदि ने बताया कि कई बार जन प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से खतरे के सबब बने स्क्रबर का निर्माण कार्य करने की मांग की है लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लोनिवि गौचर के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जल्द कर्णप्रयाग-नौटी मोटर मार्ग पर संचालित निर्माण कार्यों को पूर्ण कर दिया जाएगा। संवाद
...............
उत्तरों गांव में सुधर रही पैदल मार्गों की स्थिति
जिलासू। तहसील के गांवों में पैदल मार्गों की स्थिति सुधरने लगी है। तहसील के उत्तरों गांव में रास्तों को पक्का किया जा रहा है। इसके साथ ही इंटरलॉक टाइल्स की मदद से आकर्षक भी बनाया जा रहा है। ग्राम प्रधान सतेश्वरी देवी ने बताया कि गांव में रास्तों की स्थिति खराब थी। आपदा और बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हुए पैदल मार्गों को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद