{"_id":"62cd8bc15d33934cfc38e67e","slug":"in-the-second-phase-78-private-buildings-will-be-acquired-in-badrinath-dm-reviewed-the-works-of-the-master-plan-gopeshwar-news-drn4170004134","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो-- बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के तहत दूसरे फेज में होगा 78 निजी भवनों का अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-- बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के तहत दूसरे फेज में होगा 78 निजी भवनों का अधिग्रहण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने वर्चुअल माध्यम से मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा की। मास्टर प्लान के तहत दूसरे चरण के तहत 78 निजी भवनों का अधिग्रहण होगा जबकि 16 व्यवसायी और 10 मंदिर समिति के भवनों का अधिग्रहण किया जाना है।
डीएम ने कार्यदायी एवं निर्माणदायी संस्थाओं को किसी भी दशा में मास्टर प्लान के कार्यों में देरी न करने के निर्देश दिए। कहा कि बरसात को देखते हुए निर्माण सामग्री को पहले से स्टॉक में रखें। उन्होंने शेष नेत्र और बदरीश झील के सौंदर्यीकरण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने और निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मास्टर प्लान के तहत पहले फेज में अराइवल प्लाजा, लूप रोड निर्माण, शेष नेत्र व बदरीश झील का सौंदर्यीकरण, आधुनिक तकनीकी से युक्त अस्पताल का विस्तारीकरण तथा नदी घाटों का सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चमोली जिले के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का 29 और 30 जुलाई को चमोली का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसमें सीएम विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करेंगे। डीएम ने कहा कि जिन योजनाओं का कार्य पूरा हो गया है उनके लोकार्पण और प्रस्तावित नई योजनाओं के शिलान्यास के लिए विधानसभावार कुल लागत सहित पूरा विवरण 15 जुलाई तक उपलब्ध कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमा रावत, सीओ पुलिस धन सिंह तोमर, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, जिला विकास अधिकारी सुमन राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद