{"_id":"698c7e75436f3df344088d77","slug":"improvement-work-begins-at-haldapani-on-highway-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-117131-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चमोली-ऊखीमठ हाईवे पर हल्दापानी में सुधारीकरण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चमोली-ऊखीमठ हाईवे पर हल्दापानी में सुधारीकरण कार्य शुरू
Wed, 11 Feb 2026 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 11 Feb 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबर का असर--
एनएच की ओर से आठ मीटर हिस्से में बिछाया जा रहा सीमेंट, धंसाव वाली जगहों पर किया मिट्टी का भरान
गोपेश्वर। चमोली-ऊखीमठ हाईवे पर गोपेश्वर नगर के हल्दापानी में एनएच की ओर से सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। यहांं करीब आठ मीटर हिस्से में सीमेंट डालकर गड्ढों का भरान किया जा रहा है। साथ ही धंसाव वाली जगहों पर मिट्टी का भरान किया जा रहा है। अमर उजाला के छह फरवरी के संस्करण में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद प्रशासन की ओर से मामलेकका संज्ञान लिया गया।
चमोली-ऊखीमठ हाईवेे चारधाम यात्रा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। केदारनाथ मंदिर के दर्शन के बाद अधिकांश तीर्थयात्री इसी मार्ग से होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचते हैं। गोपेश्वर के हल्दापानी में भूधंसाव के चलते हाईवे करीब 40 मीटर हिस्से में धंस गया था। एनएच की ओर से यहां बीते वर्ष टाइल्स बिछाकर वाहनों की आवाजाही सुगम करवाई, मगर कुछ माह बाद ही फिर से धंसाव शुरू हो गया। आठ माह बीत जाने पर हाईवे फिर से बदहाल स्थिति में पहुंच गया। यहांं टाइल्स उखड़ जाने से गड्ढे पड़ गए थे।
अमर उजाला ने छह फरवरी को आठ माह बाद ही हाईवे बदहाल शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इस का संज्ञान लेते हुए एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने अवर अभियंता को शीघ्र हाईवे सुधारीकरण के निर्देश दिए। इन दिनों यहां सड़क पर सीमेंट का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क को यहां सुगम बनाया जा रहा है। संवाद