फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Improvement of accident potential sites

दुर्घटना संभावित स्थलों का करें सुधारीकरण

Sat, 26 Dec 2020 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Improvement of accident potential sites
अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दुर्घटना संभावित स्थलों के सुधारीकरण के निर्देश दिए। साथ ही हर सड़क का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत करने को भी कहा।
विज्ञापन

एडीएम ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनएच और संपर्क मार्गों में 97 दुर्घटना संभावित स्थल चिहिृृत हैं। इनका सुधारीकरण करते हुए साल में एक बार सड़कों और पुलों का निरीक्षण जरूर करें। कहा कि अधिकतर दुर्घटनाएं शाम चार से आठ बजे होती हैं। ऐसे में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। साथ ही सड़कों पर अवैध रूप से निर्माण सामग्री रखने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ को दुर्घटनाओं की तकनीकी जानकारी के लिए समय से मौके पर टेक्नीशियन भेजने को कहा। ताकि दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच समय से पूरी हो सके। एआरटीओ ऑल्विन रॉक्सी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मदद करने वाले व्यक्तियों को गुड सेमिरिटन के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम कौशतुभ मिश्र, एसडीएम सुधीर कुमार, एसडीएम कुमकुम जोशी, सीएमओ डा. जीएस राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला सहित सड़क से संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed