फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   If the government did not listen, the villagers started to build the road themselves

सरकार ने नहीं सुनी तो खुद सड़क बनाने में जुट गए ग्रामीण

Fri, 12 Feb 2021 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
If the government did not listen, the villagers started to build the road themselves
मूलीचौंरी के ग्रामीणों की सड़क की मांग को जब सरकार ने नहीं सुना तो ग्रामीण खुद ही कुदाल, बेलचा, सब्बल उठाकर सड़क निर्माण में जुट गए। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री, डीएम से लेकर विधायक तक सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। अब श्रमदान कर खुद ही दो किमी तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

पुडियाणी के ग्राम प्रधान सुदर्शन नेगी और यूकेडी नेता उमेश खंडूड़ी ने बताया कि कर्णप्रयाग-नौटी मार्ग पर स्थित ओखलीगैर से मूलीचौंरी तक दो किमी सड़क का निर्माण ग्रामीण श्रमदान कर कर रहे हैं। सड़क निर्माण शुरू करने से पहले मांग के समर्थन में यूकेडी नेता उमेश खंडूड़ी ने 48 घंटे का उपवास रखा, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सड़क न होने से मुख्य सड़क से अपने मकानों तक जाने में दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। साथ ही राशन, सिलिंडर समेत जरूरी सामान पीठ पर लादकर लाना पड़ता है। जंगल का रास्ता होने के चलते आवाजाही में जंगली जानवरों का डर बना रहता है। अगर यह सड़क बनती है तो आसपास के तोकों के 600 से अधिक लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed