फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   If Tharali and Karnaprayag MLAs give assurance together, they will postpone the movement.

Chamoli News: थराली और कर्णप्रयाग विधायक एक साथ देंगे आश्वासन, तो स्थगित करेंगे आंदोलन

Sun, 18 Feb 2024 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 18 Feb 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
If Tharali and Karnaprayag MLAs give assurance together, they will postpone the movement.
आंदोलनकारियों से वार्ता करते एसडीएम संतोष पांडे व अन्य
14वें दिन वार्ता के लिए पहुंचे एसडीएम, नहीं माने आंदोलनकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। पांच किमी सड़क सहित कई मांगों को लेकर विनायकधार में ग्रामीणों का आंदोलन रविवार को भी जारी। आंदोलन के 14वें दिन एसडीएम आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने एसडीएम की बात नहीं मानी। ग्रामीणों ने कहा यदि थराली और कर्णप्रयाग दोनों विधायक एक साथ ग्रामीणों से वार्ता करेंगे और जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन देंगे तो आंदोलन स्थगित करने पर विचार किया जा सकता है।
तहसील के खनसर क्षेत्र को थराली तहसील से जोड़ने वाली विनायक धार-कस्बीनगर सड़क के शेष 5 किमी के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण 5 फरवरी से आंदोलन पर हैं। रविवार को एसडीएम संतोष कुमार पांडेय, सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. अर्जुन रावत, सीओ अमित सैनी, एनटी जेएस नेगी, थाना प्रभारी ध्वजवीर पंवार आंदोलनकारियों से वार्ता करने विनायकधार पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि वह आंंदोलनकारियों की मांगों को शासन स्तर तक पहुंचा देंगे। इस पर आंदोलनकारियों ने कहा कि उनकी मांग शासन के संज्ञान में है। जब शासन के प्रतिनिधि थराली व कर्णप्रयाग क्षेत्र के दोनों विधायक उनसे वार्ता करेंगे उसी दिन वह आंदोलन स्थगित कर देंगे। इस दौरान संघर्ष समिति के भवान सिंह, जिला पंचायत सदस्य अवतार पुंडीर, आंदोलन के अध्यक्ष हरेंद्र कंडारी, खनसर संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण बिष्ट, प्रधान संघ अध्यक्ष पान सिंह नेगी, अनु देवी, तारा, धनपा, चंद्रा, विमला, हेमा देवी आदि कुशरानी मल्ली, घटबगड़, लामबगड़ आदि गांवों की महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन



रात में फिर एक अनशनकारी को उठाया
गैरसैंण। विनायक धार में आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण भुवन जोशी के स्वास्थ्य में गिरावट आने पर प्रशासन ने शनिवार रात को उन्हें उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस दौरान धरना दे रहे ग्रामीणों ने कार्रवाई का आंशिक विरोध किया। वहीं दूसरे अनशनकारी अवतार सिंह का अनशन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान अवतार सिंह के वजन में भी गिरावट दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने भी दिया समर्थन

गैरसैंण। कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने रविवार को विनायक धार पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। मैखुरी ने कहा कि सरकारों की हीलाहवाली के कारण ही 51 साल से यह मार्ग थराली को नहीं मिल पाया है। युग पुरुष शिवानंद नौटियाल के सपनों को साकार करने में सरकार विफल रही है। उन्होंने खेद जताया कि हमारा छोटा राज्य होेने के बावजूद हमें हर छोटी-बड़ी जायज मांगों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। संवाद


-------------------------------------------------------------------------------------------------
सड़क के लिए ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे विधायक राजेंद्र भंडारी
पोखरी। नौली-धोतीधार सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना दे रहे ग्रामीणों के साथ क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र भंडारी भी रविवार को धरने पर बैठे। विधायक ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण इस सड़क का निर्माण किया जाना जरूरी है। चंद्रशिला पट्टी के 40 से अधिक गांव के लोग 10 फरवरी को नगर में रैली निकालने के बाद लोनिवि गेस्ट हाउस के परिसर में धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों को समर्थन देने पहुंचे विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि इस सड़क की फाइल शासन में है। वह अपने स्तर से सड़क निर्माण के लिए प्रयास करेंगे। वहीं धरने पर बैठने वालों में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राणा, गुणम के प्रधान सज्जन सिंह, मसोली के प्रधान देवेंद्र लाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी, सत्येंद्र कंडारी, इंद्रेश राणा, देवराज सिंह, अनूप सिंह, जसदेव सिंह, विक्रम नेगी, संजय नेगी और हनुमंत कंडारी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed