फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ice box and motorcycle distributed to fisheries committee

Chamoli News: मत्स्य पालन समिति को वितरित की गई आइस बॉक्स व मोटरसाइकिल

Mon, 10 Jul 2023 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Ice box and motorcycle distributed to fisheries committee
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जनपद में सोमवार को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान काश्तकारों को मत्स्य पालन कर स्वरोजगार से जुड़ने का आह्वान किया गया। मत्स्य पालकों को प्रोत्साहन के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया।

जोशीमठ विकास खंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने गांव-गांव में मत्स्य पालन का लाभ देने की बात कही। खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी व अन्य अधिकारियों ने धौली गंगा मत्स्यजीवी सहकारी समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह को मछलियों के विक्रय के लिए आइस बॉक्स के साथ ही मोटरसाइकिल वितरित की गई। वहीं, पिंडर घाटी के मत्स्य पालकों को वितरित किए गए फिश क्योस्क/रेस्टोरेंट का भी शुभारंभ किया गया। मत्स्य निरीक्षक जगदंबा ने बताया कि फिश क्योस्क के माध्यम से मछली पालकों को मछली बिक्री के लिए एक निश्चित केंद्र मिल गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed