फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Husband, mother-in-law sent to jail for marriage death

विवाहिता की मौत के मामले में पति, सास को जेल भेजा

Thu, 06 Aug 2020 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Husband, mother-in-law sent to jail for marriage death
ब्लॉक के कोटेटा गांव में पांच महीने पहले हुई हंसी देवी की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति व सास को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लौसरी गांव की हंसी देवी (24) का विवाह आठ मई 2018 को कोटेड़ा गांव के हीरा राम के साथ हुआ था और डेढ़ साल बाद हंसी देवी की मौत हो गई थी। बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए पिता नारायण राम ने हंसी के पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। जब पांच माह तक मामले में कोई कार्रवाई न हुई तो मृतका के पिता ने दो जुलाई को थराली के एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच तेज की। थानाध्यक्ष डीएस पंवार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मृतका के पति हीरा राम व सास खिल्पा देवी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हंसी देवी की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed