फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hunger striker admitted to hospital, not allowed to put on drip

Chamoli News: अनशनकारी को अस्पताल में कराया भर्ती, नहीं लगाने दी ड्रिप

Wed, 04 Dec 2024 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 04 Dec 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
Hunger striker admitted to hospital, not allowed to put on drip
गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन पर बैठे डुमक गांव के ग्रामीण। संवाद
फोटो
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण में कम मिला शुगर लेवल, बिना स्वास्थ्य लाभ लिए लौटे, फिर अनशन पर बैठे
सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन 16वें दिन भी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे डुमक गांव के ग्रामीणों का अनशन बुधवार को 16वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने अनशनकारी आनंद सिंह के शुगर की जांच की तो वह कम मिली। इस पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को ग्लूकोज की ड्रिप लगाने नहीं दी। एक घंटे बाद वे बिना स्वास्थ्य लाभ लिए फिर से अनशन पर बैठ गए। वहीं दूसरे अनशनकारी कुंवर सिंह का अनशन भी जारी है।
ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए कुजौं-मेकोट, उर्गम, भर्की, स्यूंण, बैमरु क्षेत्र के लोग भी पहुंच रहे हैं। विकास संघर्ष समिति के संयोजक प्रेम सिंह सनवाल ने कहा कि ग्रामीण सैंजी लगा मेकोट सड़क को डुमक गांव से जोड़ने और स्यूंण-बैमरु-डुमक सड़क पर शीघ्र जेसीबी से हिल कटिंग कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं। कहा कि पीएमजीएसवाई के अधिकारी सड़क निर्माण में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। इस मौके पर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गैरसैंण में चल रहा आमरण अनशन स्थगित

गैरसैंण। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर रामलीला में 20 नवंबर से चल रहा आमरण अनशन मंगलवार रात को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दिया गया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट ने कहा कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जल्द मजबूत रणनीति बनाकर उग्र आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने इसका ज्ञापन तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को दिया। इससे पूर्व यहां आमरण अनशन पर बैठे मुकेश ढोंडियाल को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया गया। इस दौरान जगदीश ढौडियाल, सरोज शाह, गोपाल पंत, धूमादेवी, कुंवर रावत सहित आस पास के गांवों के महिला मंगल दल की महिलाएं मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed