फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Honor of meritorious teachers on teachers day

शिक्षक दिवस पर मेधावियों का सम्मान

Sat, 05 Sep 2020 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Honor of meritorious teachers on teachers day
शिक्षक दिवस पर उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के तहत दसवीं और बारहवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। जीआईसी गोपेश्वर में आयुष डंगवाल और हिमांशु खंडूड़ी को इंटर की बोर्ड परीक्षा में 91-91 प्रतिशत अंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत ने दोनों छात्रों को शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव की ओर से जारी प्रमाणपत्र सौंपे। इस मौके पर प्रधानाचार्य डीएस कंडेरी, शिक्षक केएस रावत, अनूप खंडूड़ी, बीएस रावत, भूपेंद, विनोद पुरोहित, अनिता आर्य मौजूद रहे। वहीं, जीआईसी बैरागना में सुशांत सिंह को नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल ने प्रमाणपत्र भेंट किया। इस मौके पर शिक्षक मनोज तिवारी, आत्म प्रकाश डिमरी, पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, हरेंद्र सिंह, गोपाल बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन

सतपुली में सरस्वती विद्या मंदिर में मुख्य अतिथि नगर पंचायत सतपुली अध्यक्ष अंजना वर्मा, थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला, विद्यालय प्रबंधक मुरारी वर्मा, प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौधरी ने बारहवीं कक्षा में 91.60 अंक प्राप्त कर मेरिट में बीसवां स्थान प्राप्त करने वाले प्रांशुल जखमोला और हाईस्कूल में 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली रूपाली चौधरी को सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष उम्मेद सिंह रावत, आचार्य संदीप कुकरेती, मनोहर बुडाकोटी और राजेश भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीनगर में सरस्वती विद्यामंदिर उमावि में मानसी बुटोला (हाईस्कूल में 95.8 फीसदी अंक), अभिषेक रावत (93) व पवनेश मैठाणी (90.4) को मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला व्यवस्था प्रमुख प्रभात पांडे, प्रधानाचार्य मुकेशचंद्र मैठाणी व मदन मोहन नौटियाल ने सम्मनित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

391 अध्यापक और 88 छात्र सम्मानित
कीर्तिनगर। शिक्षक दिवस पर विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के 391 अध्यापक और 88 छात्र-छात्राओं को विधायक विनोद कंडारी की ओर से सम्मानित किया गया। शनिवार को कोरोना संक्रमण के चलते विभिन्न विद्यालयों में सीमित तौर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें हाईस्कूल व इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वाले 88 छात्र-छात्राओं एवं बेहतर शिक्षण कार्य के लिए 391 अध्यापक अध्यापिकाओं को विधायक प्रतिनिधियों की ओर से सम्मनित किया गया।

मोहित नेगी बने बेस्ट इंप्लाइज ऑफ द ईयर
गोपेश्वर। नगर पंचायत नंदप्रयाग ने शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों को प्रतीक चिह्न व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने पर कर्मचारी मोहित नेगी को बेस्ट इंप्लाइज ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव व अधिशासी अधिकारी रघुवीर राय ने वर्ष 2020 की परिषदीय परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले जीआईसी नंदप्रयाग के छात्रों को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नगर पंचायत के कर्मचारी कुसुम रावत और गौरव को भी सम्मानित किया। जीआईसी नंदप्रयाग के प्रवक्ता लक्ष्मी प्रसाद मालगुड़ी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed