फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Home stay operators asked for financial help

Chamoli News: होम स्टे संचालकों ने मांगी आर्थिक मदद

Thu, 02 Feb 2023 08:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 08:46 PM IST
विज्ञापन
Home stay operators asked for financial help
भू-धंसाव से प्रभावित जोशीमठ क्षेत्र के होम स्टे संचालकों ने भी सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। सीमांत ब्लॉक होम स्टे एसोसिएशन जोशीमठ ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

एसोसिएशन का कहना है कि आपदा से पूरे जोशीमठ के होम स्टे संचालकों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने आपदा प्रभावित होम स्टे संचालकों को एक साल तक दो हजार रुपये प्रति कमरे के हिसाब से मुआवजा देने, पूरी तरह क्षतिग्रस्त होम स्टे के लिए व्यावसायिक दर पर मुआवजा देने, आंशिक क्षतिग्रस्त की मरम्मत के लिए दो लाख रुपये सहायता देने, सभी होम स्टे संचालकों का छह माह का बिजली पानी का बिल माफ करने, बैंक से कर्ज लेने वालों का ब्याज माफ और छह माह की किस्त भी माफ करने आदि की मांग की। उन्होंने सरकारी कार्यक्रमों और आपदा की स्थिति में अधिक से अधिक होम स्टे का अधिग्रहण करने की मांग भी की जिससे संचालकों को प्रोत्साहन मिल सके। ज्ञापन भेजने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश पवार, महामंत्री दीपक शाह, सचिव आशीष भुजवाण, दीपक डिमरी, हरीश भंडारी, डबल सिंह, बदरी बिष्ट आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed