फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hira Singh Rana will perform Garhwali songs at Gauchar fair

गौचर मेले में हीरा सिंह राणा देंगे गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति

Sat, 02 Nov 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Hira Singh Rana will perform Garhwali songs at Gauchar fair
गौचर मेले के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा कुछ बदलावों के साथ तय कर ली गई है। छह दिनों तक चलने वाले गौचर मेले में गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति के लिए हीरा सिंह बिष्ट के नाम पर सहमति बनी जबकि पहले किशन महिपाल का नाम लगभग फाइनल कर लिया गया था। गौचर मेले की आखिरी संध्या बॉलीवुड गायकों के नाम रहेगी।
विज्ञापन

14 नवंबर से शुरू हो रहे राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मेला समिति ने कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया। दिन के कार्यक्रमों को सांस्कृतिक समिति ने अंतिम रूप दिया, जिसमें संस्कृति और सूचना विभाग के साथ विभिन्न सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन

मेले में होने वाले कार्यक्रम
-14 नवंबर : स्कूली छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम और शाम को ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम।
- 15 नवंबर : शाम को इंडिया गॉट टैलेंट के प्रसिद्ध कलाकार हसन रिजवी की प्रस्तुति ‘आबरा का डाबरा’ और भारती लोक नृत्य के नाम।
- 16 नवंबर : कवि सम्मेलन और लोक गायक हीरा सिंह राणा के लोक गीतों की प्रस्तुति।
- 17 नवंबर : प्रियंका मेहरा देंगी प्रस्तुति।
- 18 नवंबर : अमित सागर के ‘गढ़वाली गीत माला’ के नाम रहेगी सांस्कृतिक संध्या।
- 19 नवंबर : मेले की अंतिम शाम बॉलीवुड गायिका श्रद्धा पंडित और प्रसिद्ध बॉलीवुड सूफी गायक वारसी बंधु के नाम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed