फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway remained closed for three hours in Lambagad and Khachda Nala

Badrinath Highway: उफान पर आया लामबगड़ व खचड़ा नाला, एसडीआरएफ ने यात्रियों व स्कूली बच्चों को पार कराया रास्ता

Mon, 29 Aug 2022 10:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 10:01 PM IST
सार

दोपहर एक बजे भारी बारिश होने से लामबगड़ और खचड़ा नाला उफान पर आ गए जिससे हाईवे पर यातायात बंद हो गया। करीब तीन घंटे तक बारिश जारी रहने से नाले का जलस्तर कम नहीं हुआ।

विज्ञापन
Badrinath Highway remained closed for three hours in Lambagad and Khachda Nala
बदरीनाथ हाईवे पर खचड़ा नाले में स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकालते एसडीआरएफ के ? - फोटो : GOPESHWAR

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ और खचड़ा नाला उफान पर आने से हाईवे तीन घंटे तक बंद रहा। खचड़ा नाला में स्थिति यह रही कि यहां एसडीआरएफ ने एक घंटे की मशक्कत के बाद यात्रियों और स्कूली बच्चों को नाला पार कराया। नाले का पानी कम होने पर वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। 

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर एक बजे भारी बारिश होने से लामबगड़ और खचड़ा नाला उफान पर आ गए जिससे हाईवे पर यातायात बंद हो गया। करीब तीन घंटे तक बारिश जारी रहने से नाले का जलस्तर कम नहीं हुआ। यह देखते हुए बदरीनाथ जाने वाले वाहनों को पुलिस ने पांडुकेश्वर में ही रोक दिया था। वहीं खचड़ा नाला में नाला उफान पर आने से पैदल यात्रियों और स्कूली बच्चों का यहां से जाना मुश्किल बना हुआ था।
विज्ञापन


यह देख एसडीआरएफ ने यात्रियों और स्कूली बच्चों को कड़ी मशक्कत कर खचड़ा नाला पार कराया। बारिश कम होने के साथ ही नालों का जलस्तर भी कम हो गया जिसके बाद दोनों जगह वाहनों की आवाजाही सुचारू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed