{"_id":"572637254f1c1b56035cd204","slug":"highway-foolproof-instructions-before-traveling-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा से पहले हाईवे चाक-चौबंद करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा से पहले हाईवे चाक-चौबंद करने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Sun, 01 May 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल कमिश्नर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल कमिश्नर सीएस नपल्च्याल ने रविवार को बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने मायापुर, गडोरा, हेलंग और जोशीमठ में हाईवे पर चल रहे कार्यों की गुणवत्ता भी परखी। कमिश्नर ने बीआरओ के अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गडोरा में ज्येष्ठ उपप्रमुख के आवास से मायापुर तक हाईवे पर डामरीकरण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम विनोद कुमार सुमन ने कमिश्नर को बताया कि बिरही में हॉट मिक्स प्लांट शुरू होने से हाईवे सुधारी के कार्य में तेजी आई है।
विज्ञापन
हाईवे को यात्रा से पहले दुरुस्त कर लिया जाएगा। वहीं गढ़वाल कमिश्नर दो मई को बदरीनाथ धाम में यात्रा मार्ग एवं यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सुबह 11 बजे बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन
पानी के लिए कमिश्नर का काफिला रोका
हाईवे के निरीक्षण के दौरान मायापुर और पीपलकोटी के लोगों ने गढ़वाल कमिश्नर सीएस नपल्च्याल का काफिला रोककर शीघ्र क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई। कहा कि वर्ष 2013 की आपदा के दौरान मायापुर और गडोरा क्षेत्र की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे जल संस्थान के अधिकारियों ने अभी तक सुचारु नहीं किया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिबोधनी खत्री ने कहा कि कई बार बीडीसी बैठकों के माध्यम से पेयजल लाइन सुचारु करने की मांग की र्गई लेकिन मौजूदा समय में भी गडोरा से पीपलकोटी तक पेयजल किल्लत बनी है। इस पर कमिश्नर ने डीएम को शीघ्र क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।