{"_id":"58f0ff814f1c1b1c11cf4fd3","slug":"highway-damaged-in-randong-band-heavy-debris-in-ghusilil","type":"story","status":"publish","title_hn":"रडांग बैंड में हाईवे क्षतिग्रस्त, घुड़सिल में आया भारी मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रडांग बैंड में हाईवे क्षतिग्रस्त, घुड़सिल में आया भारी मलबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
highway closed
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे रडांग बैंड और घुड़सिल में क्षतिग्रस्त हो गया है। रडांग बैंड में पिघलते हिमखंड के कारण हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं घुड़सिल में चट्टान से मलबा आने से हाईवे बाधित हो गया है। ऐसे में धाम में चल रही यात्रा तैयारियों में बीकेटीसी और विभागीय कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर बीते दिनों पिघलते हिमखंड से रडांग बैंड में हाईवे को पुशता क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से बीआरओ यहां पुश्ता निर्माण कार्य में जुटा है। अब लगातार हो रहे हिमखंड के रिसाव से रडांग बैंड में हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
घुड़सिल में चट्टान से भारी मलबा हाईवे पर आ जाने से हाईवे बाधित हो गया है। बदरीनाथ हाईवे पर घुड़सिल से आगे आवाजाही बंद हो गई है। हाईवे के बाधित होने से बदरीनाथ धाम में चल रही यात्रा तैयारियां भी प्रभावित होने लगी हैं। इधर, बीआरओ के कमांडर आर सुब्रहमण्यम का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे पर घुड़सिल में मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि रडांग बैंड पर पुश्ते का निर्माण किया जा रहा है। यहां चार दिनों बाद ही हाईवे सुचारु किया जा सकेगा।
विज्ञापन