फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Highway closed due to snowfall, vehicles unable to ply on Auli road

Chamoli News: बर्फबारी से हाईवे हुआ बंद, औली सड़क पर नहीं जा पा रहे वाहन

Thu, 16 Jan 2025 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 16 Jan 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Highway closed due to snowfall, vehicles unable to ply on Auli road
औली सड़क पर बर्फ से खेलते पर्यटक। संवाद
फोटो-
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, औली में गिरी बर्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर। चमोली जिले में बुधवार देर रात शुरू हुए बारिश और बर्फबारी का दौर बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे थमा। बारिश-बर्फबारी से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे, मलारी हाईवे और चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे बंद हो गया है। औली सड़क पर भी सात किमी से आगे बर्फ और पाला जमने से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।
बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, औली, गोरसों के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम में आए परिवर्तन से जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं निचले क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है। बृहस्पतिवार को मौसम में कुछ सुधार हुआ और दोपहर में हल्की धूप खिली। संवाद
विज्ञापन


सड़क पर ही लिया बर्फ का आनंद
ज्योतिर्मठ। औली सड़क पर टीवी टावर से आगे बर्फ और पाला गिरने से छोटे वाहनों की आवाजाही बंद रही। सिर्फ फोर बाय फोर वाहन ही औली तक पहुंच सके। औली घूमने जा रहे पर्यटकों के वाहन टीवी टावर के समीप ही खड़े किए गए। इसके बाद पर्यटकों ने कुछ दूरी तक बर्फ में पैदल आवाजाही कर बर्फ का लुत्फ उठाया। हरियाणा के पर्यटक मानस ने बताया कि वे औली घूमने पहुंचे थे लेकिन सड़क पर बर्फ होने के कारण कार टीवी टावर से आगे नहीं बढ़ पाई। इस कारण सड़क पर बिछी बर्फ में ही लुत्फ उठाया। अब शुक्रवार को स्थानीय वाहन से औली जाएंगे। वहीं दिल्ली के पर्यटकों का कहना है कि उन्होंने वाहन ज्योतिर्मठ में ही पार्किंग में खड़ा किया और यहां से फोर बाय फोर वाहन से औली पहुंचे। बर्फबारी के बाद औली में पर्यटकों में उत्साह बना रहा। पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट से औली के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed