{"_id":"58fa37b74f1c1b8e338b4b0f","slug":"hemkund-sahib-just-seven-feet-snow","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमकुंड साहिब में अभी सात फीट बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमकुंड साहिब में अभी सात फीट बर्फ
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर।
Updated Fri, 21 Apr 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
हेमकुंड
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा मार्ग पर बर्फ का जायजा लेने हेमकुंड गई सेना की दो सदस्यीय टीम गोविंदघाट लौट आई है। हेमकुंड साहिब में अभी भी करीब सात फीट बर्फ जमी है, जबकि यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी में दस फीट का हिमखंड पसरा हुआ है। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम 25 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा 25 मई से शुरू होगी। इस बार हेमकुंड की तीर्थयात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को यात्रा मार्ग पर बर्फ के भी दर्शन होंगे। घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक चार किलोमीटर पैदल मार्ग बर्फ से ढका है। अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब तक करीब ढाई किमी के दायरे में दो से तीन फीट बर्फ जमी हुई है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि हेमकुंड सरोवर का पानी अभी जमा हुआ है।
विज्ञापन
मैदानी क्षेत्रों में जहां भारी गर्मी पड़ रही है, वहीं हेमकुंड का मौसम सुकून देने वाला है। उन्होंने कहा कि जून माह तक भी हेमकुंड साहिब व यात्रा मार्ग पर बर्फ देखी जा सकती है। सेना की ओर से 20 मई तक यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन