फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Helang-Joshimath road will improve by 100 million

सौ करोड़ से सुधरेगी हेलंग-जोशीमठ सड़क

Mon, 24 Aug 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Helang-Joshimath road will improve by 100 million
हेलंग-जोशीमठ सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र सरकार के परिवहन मंत्रालय की संस्तुति के बाद अब सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 12.65 किमी सड़क के चौड़ीकरण की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी सड़क की चौड़ाई 4 मीटर है चौड़ीकरण के बाद सड़क की चौड़ाई करीब आठ मीटर तक हो जाएगी। इसके सुधारीकरण में सौ करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन

जोशीमठ के स्थानीय लोगों ने बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग से मारवाड़ी तक बाईपास मार्ग निर्माण के विरोध में लंबे समय तक आंदोलन किया। इस बीच बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल व जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री, गढ़वाल सांसद और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की थी। जनप्रतिनिधियों ने जोशीमठ नगर से बदरीनाथ हाईवे का निर्माण करने की मांग उठाई थी। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चीन सीमा क्षेत्र में सेना के जरूरी सामग्री को ले जाने के लिए हेलंग-मारवाड़ी सड़क की जरूरत पर जोर देते हुए जोशीमठ नगर को भी डबल लेन सड़क से जोड़ने का आश्वासन दिया था। मंत्रालय की ओर से हेलंग-जोशीमठ सड़क के चौड़ीकरण कार्य की संस्तुति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed