फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Health of 75-year-old man sitting on hunger strike deteriorated

Chamoli News: अनशन पर बैठे 75 वर्षीय बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ा

Sat, 17 Dec 2022 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Health of 75-year-old man sitting on hunger strike deteriorated
सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ अनशन पर बैठे 75 वर्षीय बुजुर्ग नत्थी सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। तीन दिनों से अनशन पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वे आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

निजमुला घाटी के ग्रामीण निजमुला-ईराणी-पाणा मार्ग पर वीर गंगा पर पुल और अधूरी सड़क का काम शुरू कराने की मांग को लेकर 20 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। पाणा गांव के पास 75 वर्षीय नत्थी सिंह, प्रेम सिंह और विजय सिंह नेगी अनशन पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग नत्थी सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। उन्हें बार-बार चक्कर आ रहे हैं। आंदोलनकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह का कहना है कि अभी तक आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए प्रशासन से कोई चिकित्सक नहीं भेजा गया है। न ही पुल पर काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को आंदोलनकारियों के समर्थन में बड़ी संख्या में ग्रामीण आंदोलन स्थल पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पाणा गांव की महिला मंगलदल अध्यक्ष सरस्वती देवी, राजेश्वरी देवी, सोहन सिंह, माधो सिंह फरस्वाण, इंदू देवी, ईराणी के प्रधान मोहन सिंह नेगी, मकर सिंह, तारा सिंह, बलवंत सिंह, रघुवीर सिंह, दिलवर सिंह, कलम सिंह, उप प्रधान मोहन सिंह, देव सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार पर लगाया 75 लाख का जुर्माना
वहीं निजमुला-ईराणी-पाणा सडक़ का निर्माण की कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोली ने बताया कि मोटर पुल का काम अधूरा छोड़ने पर संबंधित ठेकेदार पर 75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही पुल निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र में सड़क के द्वितीय फेज का कार्य शुरू करने के लिए पोकलैंड भेज दी गई है। पोकलैंड को नदी पार कराकर शीघ्र सड़क पर कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही वैली ब्रिज का काम भी तेजी से चल रहा है। इसपर मजदूरों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिससे जल्द से जल्द वैली ब्रिज बनकर तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed