फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Health camp organized in Dwing village after walking five km

पांच किमी पैदल चलकर द्वींग गांव में लगाया स्वास्थ्य शिविर

Thu, 03 Jun 2021 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Health camp organized in Dwing village after walking five km
स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय पीपलकोटी की ओर से दूरस्थ द्वींग गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 127 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें आवश्यक दवाइयां भी दी गईं। चिकित्सालय प्रबंधन की ओर से अभी तक 10 शिविर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डॉक्टर, फार्मेसिस्ट व सहायक करीब पांच किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर द्वींग गांव पहुंचे। यहां शिविर लगाकर ग्राम पंचायत लांजी, तिरोशी, द्वींग और तपोण गांव के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में शुगर जांच, नेबुलाइजर, ब्लड प्रेशर, तापमान व ऑक्सीजन लेबल की जांच, ईसीजी के साथ ही दवाइयों का वितरण किया गया। डा. एमएस इलंगो, अस्पताल के पालक अतुल शाह, व्यवस्थापक रोहन सिंह, जिला धर्म जागरण प्रमुख कुलवीर बिष्ट, फार्मेसिस्ट ताजवीर सती, सरिता डांगला, गिरीश भेंतवाल और आदित्य शाह ने अपनी सेवाएं दीं। ग्राम प्रधान भरत सिंह बुटोला ने द्वींग क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed