{"_id":"5726355e4f1c1b55035cd176","slug":"have-farmers-crop-insurance","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों का बीमा कराएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों का बीमा कराएं किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Sun, 01 May 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम में आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता शिविर में विशेषज्ञों ने चमोली जिले के 30 गांवों से आए 250 से अधिक किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने योजना का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र भारती ने किया। एग्रीकल्चर इंश्योरेंश कंपनी आफ इंडिया देहरादून के सुरेश लाल देव ने किसानों को बताया कि कृषि विभाग के माध्यम से एक साधारण सा फार्म भरकर अपने खतौनी की नकल लगाकर फसलों का बीमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
इससे अतिवृष्टि, सूखा आदि स्थिति पर किसानों को फसलों की लागत की भरपाई हो सके। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण बैंक नाबार्ड गोपेश्वर के उपप्रबंधक आशीष भंडारी ने कहा कि नाबार्ड के जरिए किसान किसी भी बैंक से आसानी से कृषि ऋण ले सकते हैैं।
विज्ञापन
एसबीआई तलवाड़ी के शाखा प्रबंधक प्रकाश चंद्र भट्ट ने बताया कि सरकार ने उनकी सहायता के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम की प्रभारी डा. उमा नोलिया ने कहा कि केंद्र की ओर से किसानों को हर तरह की तकनीकी जानकारी दी जाएगी।
शिविर में देवलकोट, मेल्ठा, कस्बीनगर, ग्वालदम, चिड़िगा, ताल, ल्वाणी, कोटगाड़, सुनांउ, सरकोट, बज्वाड़, हरचंद, लोल्टी, बेथरा सहित तीस गांवों के किसान शामिल हुए। इस अवसर पर ग्वालदम की प्रधान मीनू टम्टा, वैज्ञानिक डा. अनिल चंद्रा, अजय प्रभाकर, अनिल पंवार, जीसी जोशी, सिमार संस्था के जमन सिंह फर्स्वाण आदि ने विचार व्यक्त किए।