फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Harendra, Jyoti were first in long jump

लंबी कूद में हरेंद्र, ज्योति रहे प्रथम

Wed, 30 Mar 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Harendra, Jyoti were first in long jump
गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। - फोटो : GOPESHWAR
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की 48वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। बुधवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने किया। उन्होंने कहा कि जो बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी खेल प्रतिभा को ले जाना चाहते हैं उनके लिए यह कार्यक्रम काफी उपयोगी साबित होगा। प्रतियोगिता के प्रथम दिन हुई लंबी कूद के बालक वर्ग में विज्ञान संकाय के हरेंद्र सिंह प्रथम, कला संकाय के मनोहर द्वितीय और विज्ञान संकाय के अनुज चंद्रा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में बीएड की ज्योति प्रथम, विज्ञान संकाय की तमन्ना द्वितीय और वाणिज्य संकाय की विनीता तृतीय रही।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में वाणिज्य संकाय के कृष्णा सी जीजी प्रथम, विद्या संकाय के गौतम द्वितीय और वाणिज्य संकाय के राहुल तृतीय रहे। बालिका की 400 मीटर दौड़ में वाणिज्य की रेनू बिष्ट प्रथम और कला संकाय की वंदना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता ने कहा कि छात्रों को अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी और संयुक्त मजिस्ट्रेट चमोली दीपक सैनी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी छात्र-छात्राओं को बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। महाविद्यालय की राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी अंजलि ने मशाल दौड़ाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान क्रीड़ा सचिव डा. ललित तिवारी, डा. एमके उनियाल, डा. एसएस रावत, डा. बीपी देवली, डा. गिरधर जोशी, डा. जगमोहन नेगी, डा. नभेंद्र गुसाईं, डा. मनोज बिष्ट, डा. रंजू बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed