{"_id":"6813649d3a52cf99d408b6c4","slug":"hanuman-sets-lanka-on-fire-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-114428-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हनुमान ने लंका में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हनुमान ने लंका में लगाई आग
Thu, 01 May 2025 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 01 May 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। सदाशिव रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित 50वीं रामलीला में बुधवार रात को हनुमान की ओर से लंका दहन का मंचन किया गया। साथ ही रामलीला में पहुंचे अतिथियों एवं रामलीला की शुरुआत से वर्तमान तक इसमें सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। बुधवार को देर रात तक चली रामलीला में हनुमान का सीता की खोज में लंका में प्रवेश, विभीषण से मुलाकात, अशोक वाटिका में माता सीता से मुलाकात के बाद अशोक वाटिका को तहस-नहस करने और लंका दहन का मंचन किया गया। कार्यक्रम में मुकेश खंडूड़ी ने हनुमान और प्रियंका ने सीता का शानदार अभिनय किया। इस दौरान दर्शक देर रात तक रामलीला का आनंद लेते रहे। संवाद