{"_id":"6867dba60da5d3390e0795c9","slug":"half-of-the-house-in-dharatalla-village-was-buried-under-debris-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-116096-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: धरातल्ला गांव में मकान का आधा हिस्सा मलबे में दबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: धरातल्ला गांव में मकान का आधा हिस्सा मलबे में दबा
Fri, 04 Jul 2025 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 04 Jul 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो
देवाल। बारिश से हुए भूस्खलन से धरातल्ला गांव में एक मकान का आधा हिस्सा मलबे में दब गया और घर का सामान खराब हो गया। इसके अलावा पूर्णा गांव में भी छह से अधिक आवासीय घर भूस्खलन की जद में हैं। धरातल्ला के प्रेम सिंह रावत ने बताया कि आनंद राम के मकान का एक हिस्सा मलबे में दब गया है। धरातल्ला व धरामल्ला पेयजल योजना भी क्षतिग्रस्त हुई है। पूर्णा के निवर्तमान प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि पूर्णा गांव के किशोर कुमार के घर के आगे की भूमि से कटाव होने से मकान को खतरा बना हुआ है। हाटकल्याड़ी में भी आवासीय घर के आगे व पीछे से भूमि कटाव हो रहा है। राजस्व निरीक्षक हरीश पोखरियाल ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की जा रही है। शीघ्र तहसील को रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद