{"_id":"58e7c4304f1c1b68625b4d49","slug":"hail-lasts-for-half-an-hour-crops-waste","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा घंटे तक हुई ओलावृष्टि, फसलें बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा घंटे तक हुई ओलावृष्टि, फसलें बर्बाद
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को आधा घंटे तक हुई ओलावृष्टि से काश्तकारों की गेहूं, जौ, आलू, मसूर और फल सब्जी की फसल को भारी क्षति हुई है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से प्रभावित गांवों में टीम भेजकर नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
देवाल में सुबह आठ बजे हुई भारी ओलावृष्टि से मेलखेत, नलधूरा, मोपाटा, घेस, हिमनी, खेता, मानमती, सौरीगाड़, रामपुर, तोरती, झलिया आदि गांवों के काश्तकारों की उपजाऊ फसल बर्बाद हो गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा जोशी और मानमती की प्रधान कमला देवी ने बताया कि आधे घंटे तक ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
थराली, ग्वालदम, तलवाड़ी, चिड़िंगा मल्ला, कल्याणी, जौला आदि गांवों में हुई ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान हुआ है। काश्तकार नवीन चंद्र, सुभाष बडियारी आदि ने शासन-प्रशासन से प्रभावित गांवों में टीम भेजकर नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की। वहीं नारायणबगड़, गैरसैंण, आदिबदरी और कर्णप्रयाग में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से कृषकों की उपजाऊ फसल और फलों के पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन