फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Guest teachers announced boycott of election duty

Chamoli News: अतिथि शिक्षकों ने किया निर्वाचन ड्यूटी के बहिष्कार का एलान

Sun, 06 Jul 2025 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 06 Jul 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Guest teachers announced boycott of election duty
जनवरी और जून माह का वेतन न मिलने से हैं नाराज
विज्ञापन

सीईओ और जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिले के नौ ब्लॉक में तैनात अतिथि शिक्षकों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचन ड्यूटी के बहिष्कार का एलान किया है। शिक्षक शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान वेतन न मिलने से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों तक उन्हें अवकाश के दौरान वेतन दिया जाता था लेकिन इस वर्ष से वेतन में कटौती कर दी गई है जिससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने इस संबंध में सीईओ और जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया।

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष प्रकाश सोलियाल ने कहा कि अतिथि शिक्षकों को जनवरी में शीतकालीन और जून में ग्रीष्मकालीन अवकाश का वेतन नहीं दिया गया है। अब प्रशासन की ओर से उनकी निर्वाचन ड्यूटी भी लगाई जा रही है। जबकि सरकार की ओर से अतिथि शिक्षकों का न तो कोई बीमा सुनिश्चित किया गया है और न ही शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य के बारे में सोचा जा रहा है। संगठन ने सीईओ और जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अतिथि शिक्षकों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की। कहा जब तक अवकाश का मानदेय नहीं दिया जाता अतिथि शिक्षक विद्यालय में अतिरिक्त गैर-शैक्षिणिक कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed